Gold Rate 31 March 2026,: ग्लोबल टेंशन के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त फ्लक्चुएशन, चेक करें 24 और 22 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Rate 31 March 2026: 31 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में जबरदस्त फ्लक्चुएशन। सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,500 रुपये के पार। चेक करें MCX, IBJA और अपने शहर का लेटेस्ट रेट।

Update: 2026-03-31 02:59 GMT

नई दिल्ली 31 मार्च 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान, इजराइल और अमेरिका के युद्ध (Iran-Israel War) का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार (Indian Bullion Market) पर पड़ रहा है। 31 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में जबरदस्त उठापटक (Fluctuation) देखी जा रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Sarafa Association) के अनुसार मजबूत मांग के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव उछलकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। आज महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के अवसर पर देश भर के सर्राफा बाजार बंद हैं, इसलिए रिटेल मार्केट में पिछले कारोबारी दिन (सोमवार) के क्लोजिंग रेट ही मान्य होंगे।

MCX और IBJA पर क्या है सोने का ट्रेंड?

डोमेस्टिक मार्केट में अलग-अलग संस्थाओं के आंकड़ों में सोने के भाव का ट्रेंड अलग-अलग दिखा है:

  • MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज): वायदा बाजार (Futures Market) में आज सुबह मुनाफावसूली के चलते गिरावट देखी गई। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.41% (590 रुपये) टूटकर 1,45,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
  • IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन): सोमवार शाम बाजार बंद होने तक IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का बेस प्राइस 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना अपने ऑल-टाइम हाई (All-Time High) 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

IBJA के अनुसार सोने की शुद्धता के आधार पर आज के रेट (बिना टैक्स):

  • 24 कैरेट: 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट: 1,46,145 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 1,34,407 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट: 1,10,050 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट: 85,839 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (City-wise Gold Price)

स्थानीय रिटेल बाजारों (Goodreturns एवं अन्य लोकल सोर्सेज) के अनुसार प्रमुख शहरों में आज का भाव इस प्रकार है:

शहर (City) 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 18 कैरेट सोना (₹)

  • दिल्ली 1,48,410 1,36,050 1,11,340
  • मुंबई 1,48,260 1,35,900 1,11,190
  • चेन्नई 1,50,220 1,36,050 1,37,700
  • कोलकाता 1,48,260 1,35,900 1,11,190
  • बैंगलोर 1,48,260 1,35,900 1,11,190
  • हैदराबाद 1,48,260 1,35,900 1,11,190
  • लखनऊ 1,48,410 1,36,050 1,11,340
  • पटना 1,48,310 1,35,950 1,11,240
  • जयपुर 1,48,410 1,36,050 1,11,340
  • अहमदाबाद 1,48,310 1,35,950 1,11,240
  • चंडीगढ़ 1,48,410 1,36,050 1,11,340
  • इंदौर 1,48,310 1,35,950 1,11,240

इस महीने सोने-चांदी को हुआ भारी नुकसान

सोमवार को बाजार में आई रिकवरी के बावजूद यह पूरा महीना निवेशकों के लिए भारी नुकसान वाला रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2 मार्च से लेकर अब तक सोने की कीमत में लगभग 21,300 रुपये (12.3 प्रतिशत) की भारी गिरावट आ चुकी है। वहीं, दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) भी इस महीने 63,000 रुपये या 21 प्रतिशत तक टूट चुकी है। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 38.68 डॉलर (लगभग 1%) की तेजी के साथ 4,531.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Tags:    

Similar News