RJ नावेद को भी हुआ कोरोना …. मिर्ची मुर्गा के मशहूर होस्ट का घर पर इलाज शुरू…खुद ही ट्वीट कर दी जानकारी

Update: 2020-08-13 15:10 GMT

नयी दिल्ली 13 अगस्त 2020। मशहूर रेडियो जॉकी नावेद कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। लोकप्रिय रेडियो मिर्ची आरजे ने सोशल मीडिया पर खबर साझा की और जानकारी दी कि उन्हें अभी तक इसके कोई लक्षण नहीं हैं, वो होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने रेडियो शो में अपने शुभचिंतकों के लिए अपनी स्वास्थ्य यात्रा के बारे में अपडेट करेंगे।

इंस्टाग्राम पर आरजे नावेद ने लिखा, “मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझे अभी तक कोई लक्षण नहीं है, और घर में ही आइसोलेशन में हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्तों और प्रशंसकों का प्यार और शुभकामनाएं जल्द ही मुझे ठीक कर देंगी। मैं आप सभी को अपडेट करूंगा कि मैं कैसा हूं।”

Tags:    

Similar News