ऋचा जोगी जाति प्रमाण पत्र मामला: हाईकोर्ट में राज्य ने माँगा समय.. जनवरी के पहले सप्ताह में होगी सुनवाई

Update: 2020-12-07 01:22 GMT

बिलासपुर,7 दिसंबर 2020। छजका अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र मसले को लेकर ज़िला स्तरीय छानबीन समिति की विधिक अधिकारिता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जनवरी के पहले हफ़्ते के लिए टल गई है। राज्य ने बहस के लिए समय की माँग की जिसे हाईकोर्ट ने दे दिया।

ऋचा जोगी की ओर से पेश याचिका उनके जाति को लेकर दिए गए निष्कर्ष को चुनौती देती है। याचिका में ज़िला छानबीन समिति के विधिक अधिकारिता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए गए हैं।

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच वन जिसमें चीफ़ जस्टिस रामचंद्र और जस्टिस पी पी साहू शामिल हैं, ने इस प्रकरण की सुनवाई की, जहां राज्य ने बगल के लिए समय माँगा। राज्य की ओर से तर्क महाधिवक्ता देंगे। राज्य के अतिरिक्त समय देने के आग्रह को हाइकोर्ट ने स्वीकार लिया। अब इस मामले की सुनवाई जनवरी के पहले हफ़्ते में होगी।

Tags:    

Similar News