DGP पद से वीके सिंह की छुट्टी के बाद राजेद्र कुमार ने लिया पुलिस महानिदेशक का एडिश्नल चार्ज…. नए DGP जौहरी के डेपुटेशन लौटने तक रहेंगे डीजीपी के चार्ज में ….जानिये क्यों की डीजीपी पद से वीके सिंह की राज्य सरकार ने छुट्टी

Update: 2020-03-06 11:03 GMT

NPG.NEWS

भोपाल 6 मार्च 2020। कमलनाथ सरकार ने आखिरकार वीके सिंह की डीजीपी पद से छुट्टी कर दी है। विवेक जौहरी को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है। हालांकि विवेक जौहरी अभी सेंट्रल डेपुटेशन में हैं, लिहाजा केंद्र से रिलीव होकर मध्यप्रदेश लौटने तक राजेंद्र कुमार को डीजीपी का चार्ज दिया गया है। विवेक जौहरी 1984 बैच के आईपीएस अफसर हैं, वहीं राजेंद्र कुमार 1985 बैच के।
मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस विवेक जौहरी अभी बीएसएफ के डीजी पद हैं। वे खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं, डीजीपी से हटाए गए वीके सिंह को खेल और युवा कल्याण संचालक बनाया गया है।
राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में नई सरकार के गठन होने के बाद वीके सिंह ने जनवरी 2019 में डीजीपी का पद संभाला था। वैसे, उनकी डीजीपी पद से छुट्टी के पीछे कई वजह रही। इनमें से कलेक्टर का थप्पड़ कांड भी प्रमुख रहा। राजगढ़ कलेक्टर द्वारा एक पुलिस अधिकारी को मारे गए थप्पड़ मारने पर उन्होंने खुद पत्र लिखकर राज्य सरकार से कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। इससे आईएएस लॉबी नाराज हो गई। राज्य सरकार को भी यह नागवार गुजरा।
हनी ट्रैप मामले में एसआईटी को बदले जाने को लेकर भी राज्य सरकार डीजीपी से खुश नहीं थी। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने को लेकर भी राज्य सरकार से डीजीपी के मतभेद उभर आये थे।

Similar News