PSC की प्रारंभिक परीक्षा कल : दो पालियों में प्रदेश के लाखों युवा आजमायेंगे किस्मत…. 16 जिलों में बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र… 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP सहित 242 पदों के लिए ली जायेगी परीक्षा

Update: 2020-02-08 06:41 GMT

रायपुर 8 फरवरी 2020। PSC-2019 की प्रारंभिक परीक्षा कल प्रदेश भर में आयोजित होगी। दोनों पालियों में आयोजित होने वाली इस इस बैठक में प्रदेश के लाखों युवा अपनी किस्मत आजमायेंगे। प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा के केंद्र बनाये गये हैं। इसमें सरगुजा (अंबिकापुर), बैकुंठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग (भिलाई), दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ एवं राजनांदगांव के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि PSC ने रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले 224 पदों पर परीक्षा होने वाली थी, लेकिन अब ये परीक्षा 242 पदों के लिए ली जायेगी। इस बार आयोग 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP सहित अन्य शीर्ष पदों के लिए परीक्षा होगा। डिप्टी कलेक्टर के 15 पद में से 7 पद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए होगा, वहीं 2 सामान्य पद महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे।DSP के 30 पदों में से 5 पद बैकलॉग के लिए भरे जाएंगे। 10 पद सामान्य वर्ग के लिए होगा, वही 3 पद महिलाओं के लिए रिजर्व होगा। वित्त सेवा के अफसर के 11 पद होंगे, जबकि फ़ूड ऑफिसर के सिर्फ एक पद होंगे।इस बार सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार और सहकारिता निरीक्षक के है, जिनके 30-30 पद हैं। वही जनपद CEO और सहायक भू अभिलेख के 19-19 पद रखे गए है।

Similar News