वीडियो-राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस, छत से देख रहे थे यात्रा, वीडियो जमकर वायरल

Update: 2022-12-06 07:08 GMT

NPG डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में राहुल गांधी काफी सुर्खियां भी बटोर रहे है।

दरअसल, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान पहुंच चुकी है. मंगलवार की सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीब 12 किलोमीटर की यात्रा के बाद यात्रा सुबह करीब 10 बजे देवरीघाट पहुंची। यात्रा लंच के बाद दोपहर 3.30 बजे सुकेत से दोबारा शुरू होगी। यहां मोरू कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है।

बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News