UP News: कांग्रेस को झटके पर झटका: टूट गई यूपी के दो लड़कों की जोड़ी! सपा ने जारी कर दी उप चुनावों के लिए प्रत्‍याशियों की सूची

UP News: उत्‍तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी फिर टूटती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने आज उप चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

Update: 2024-10-09 08:43 GMT
UP News: कांग्रेस को झटके पर झटका: टूट गई यूपी के दो लड़कों की जोड़ी! सपा ने जारी कर दी उप चुनावों के लिए प्रत्‍याशियों की सूची
  • whatsapp icon

UP News: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा की 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। माना जा रहा था कि लोकसभा की तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उप चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे, लेकिन सपा ने आज अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सपा ने 10 में से 6 सीटों के लिए आज सूची जारी कर दी है।

सपा की तरफ से प्रत्‍याशियों की घोषणा को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूची जारी करने पहले सपा ने कांग्रेस नेताओं से किसी तरह की चर्चा नहीं की है। बतादें कि एक दिन पहले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जम्‍मू- कश्‍मीर में भी पार्टी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी वजह से आज सपा की तरफ से प्रत्‍याशियों की घोषणा को कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

सपा की तरफ से प्रत्‍यशी तय किए जाने को यूपी में फिर एक बार कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन टूटने के रुप में देखा जा रहा है। बता दें कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने मिलकर उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, इसके अच्‍छे परिणाम आए थे। इससे पहले दोनों पर्टियां मिलकर यूपी का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन प्रत्‍याशीत सफलता नहीं मिलने के बाद दोनों फिर अलग-अलग हो गए थे।

सपा ने उप चुनाव के लिए इन्‍हें बनाया प्रत्‍याशी

सपा ने करहल सीट से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा सीट से ज्योति बिंद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Tags:    

Similar News