Tilakraj Singh Biography: मानपुरा से तिलकराज सिंह को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
Tilakraj Singh Biography: मानपुर विधानसभा 90 से नामांकन दाखिल करने आए तिलकराज सिंह ने बताया की पहली बार मानपुर क्षेत्र के लोकल व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है...
Tilakraj Singh (मानपुर)
Tilakraj Singh Biography: मानपुर विधानसभा 90 से नामांकन दाखिल करने आए तिलकराज सिंह ने बताया की पहली बार मानपुर क्षेत्र के लोकल व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो हम कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व को बधाई देते हैं। हम आम जनता के बीच में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों को लेकर जाएंगे और हमको विश्वास है कि जनता इस बार हमको अपना आशीर्वाद देकर इस चुनाव में जिताएगी।
तिलकराज सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज नेताओं के बारे में कहा ऐसी कोई बात नहीं है। हम सब साथ हैं और सब साथ मिलकर के चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।