Rani Ahirwar Biography: कुरवाई से कांग्रेस ने रानी अहिरवार को उम्मीदवार बनाया

Rani Ahirwar Biography: कांग्रेस ने आगामी मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी सूची में विदिशा जिले की बची दो सीट कुरवाई और सिरोंज में भी प्रत्याशी घोषित कर दिए...

Update: 2023-10-29 04:23 GMT

Rani Ahirwar (कुरवाई)

Rani Ahirwar Biography: कांग्रेस ने आगामी मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी सूची में विदिशा जिले की बची दो सीट कुरवाई और सिरोंज में भी प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने कुरवाई विधानसभा सीट से रानी अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है.

कौन हैं रानी अहिरवार?

कांग्रेस ने अब जिले की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है. बता दें कि अहिरवार समाज संघ की प्रदेशाध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री हैं रानी अहिरवार. 

इसके अलावा कुरवाई में घोषित प्रत्याशी रानी अहिरवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की करीबी बताई जाती है। अजा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कांग्रेस की ओर से रानी और प्रदीप अहिरवार दो प्रमुख दावेदार थे। रानी ने भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीता था। वह अहिरवार समाज संघ की प्रदेश अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री है। कुरवाई सीट से अभी भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से वर्तमान में भाजपा के हरिसिंह सप्रे विधायक है।

Tags:    

Similar News