Priyanka Gandhi's visit to Chhattisgarh: प्रियंका गांधी का दौरा: कल आएंगी कांग्रेस महासचिव, इन दो स्थानों पर होगी आम सभा
Priyanka Gandhi's visit to Chhattisgarh:
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi's visit to Chhattisgarh: रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी कल छत्तीगसढ़ आ रही हैं। यहां वे दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका की एक चुनावी सभा राजनांदगांव और दूसरी बिलासपुर जिला में होगी।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी प्रियंका गांधी के दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका की पहली जनसभा दोपहर 12:30 बजे खैरागढ़ में होगी। यह सभा जलाबंधा में होगी। खैरागढ़ से प्रियंका सीधे बिलासपुर जाएंगी। वहां चुनाव प्रचार के बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेगीं।