Political news: BJP प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा आज: किरण सिंहदेव की फिर से होगी प्रदेश अध्‍यक्ष के रुप में ताजपेशी

Political news: छत्‍तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा आज होनी है। किरण सिंहदेव का फिर से प्रदेश अध्‍यक्ष बनना तय है। आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Update: 2025-01-17 05:56 GMT

Political news: रायपुर। छत्‍तीगसढ़ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो चुकी है। आज नए अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार किरण सिंहदेव का फिर से प्रदेश अध्‍यक्ष बनना तय है।

संगठन चुनाव के प्रभारी और राष्‍ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और प्रदेश बीजेपी के प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में आज किरण सिंहदेव की फिर से प्रदेश अध्‍यक्ष के रुप में ताजपेशी होगी। नए प्रदेश अध्‍यक्ष की नियुक्ति के कार्यक्रम भव्‍य करने की तैयारी की गई है। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई। इसमें केवल एक किरण सिंहदेव का ही प्रास्‍तव आया है।

संगठन में ही रहेंगे सिंहदेव नहीं बनेंगे मंत्री

किरण सिंहदेव को फिर से प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के साथ ही यह साफ हो गया है कि अब वे संगठन में ही रहेंगे सरकार में नहीं जाएंगे। पहले सिंहदेव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि सिंहदेव संगठन की बजाय सरकार में जाना चाहते हैं।

2023 में सौंपी गई थी प्रदेश की कमान

किरण सिंहदेव को 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई थी। सिंहदेव जगदलपुर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। सिंहदेव ने अरुण साव के डिप्‍टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान संभाली। 2023 का विधानसभा चुनाव पार्टी ने अरुण साव के नेतृत्‍व में लड़ा था।

जानिये.. कौन हैं किरण सिंहदेव

किरण सिंहदेव बस्‍तर के जमींदार परिवार से तालुक रखते हैं। सिंहदेव बीएससी के बाद एलएलबी की शिक्षा हासिल की है। विधायक और प्रदेश अध्‍यक्ष बनने से पहले वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। किरण सिंहदेव के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

Tags:    

Similar News