Begin typing your search above and press return to search.

Kiran Singh Deo Biography: कौन हैं किरण सिंह देव, जिन्हें भाजपा ने छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष है बनाया

Kiran Singh Deo Biography: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Kiran Singh Deo Biography: कौन हैं किरण सिंह देव, जिन्हें भाजपा ने छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष है बनाया
X
By Ragib Asim

Kiran Singh Deo Biography: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

किरण देव सिंह हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।


कौन हैं किरण सिंह देव

61 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। इसकी वजह से ग्रामीण मतदाताओं में भी लोकप्रिय हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने सन 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री ली। फिर 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है। उनका नंबर 9425591333 हैं। उनका विवाह रीना सिंह देव हैं। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक पुत्री है जिसका नाम राशि सिंह देव हैं। किरण सिंह देव के नाम से कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

किरण देव के नाम से करीब 2.43 करोड़ रूपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 51.88 लाख रूपए की संपत्ति है। इसमें जमीन, घर सहित सोना व बैंक में जमा रकम व गाड़ियों की जानकारी दी गई है। किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। किरण सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश महामंत्री का भी कार्यभार किरण सिंह देव ने संभाला है। 2009 में 27000 वोटो से नगर निगम के महापौर का चुनाव जीत कर महापौर बनें। 2014 तक वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहें। वर्तमान में बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

जगदलपुर विधानसभा सीट में कुल वोटर्स की संख्या 1,93,167 है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन ने 76 हजार 556 वोट पाकर चुनाव जीता हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी संतोष बाफना को 49 हजार 116 वोट प्राप्त हुए थे। इस बार भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस ने भी अपने सिटिंग एमएलए रेखचंद जैन की टिकट काट कर पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार जगदलपुर विधानसभा सीट में दोनों पूर्व महापौर के बीच मुकाबले में किरण देव ने बाजी मारी।

जगदलपुर विधानसभा सीट में कुल 162885 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा की किरण देव को 90336 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 60502 वोट मिले। भाजपा के किरण देव 29834 वोटो से चुनाव जीते। तीसरे स्थान पर मोटा रहा नोट को 2836 वोट मिले यहां कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

बस्तर संभाग में जमीनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। 15 साल संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की सट्टा आने पर उपेक्षा की गई जिसके चलते कार्यकर्ताओं में काम ही नहीं किया और चुनाव के दौरान खुलकर नाराज की जताई। बस्तर के शहरी इलाकों के मतदाताओं ने मोदी के नाम पर बीजेपी को वोट दिया पिछली बार बीजेपी की तरफ कांग्रेसी संगठन को नहीं समझ पाई। नरेंद्र मोदी और अमित शाह बस्तर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे।

किरण देव के वहां पर रहने के दौरान किए गए कार्य भी काम आए। जबकि कांग्रेस ने अपने सिटिंग एमएलए रेखचंद जैन की टिकट कर दी। रेखचंद जैन पिछले चुनाव में 27000 से अधिक वोटो से चुनाव जीते थे। नाराज उनके कार्यकर्ताओं ने काम नहीं किया। कांग्रेस में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story