Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 के आधे मंत्री 60+: जानिए..पीएम मोदी के मंत्रियों की कितनी है उम्र, कौन है सबसे बुजुर्ग मंत्री और किसी उम्र है सबसे कम

Modi Cabinet 3.0: नवगठित मोदी कैबिनेट 3.0 में कुल 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 30 कैबिनेट, 5 राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार और बाकी 36 राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं। मोदी कैबिनेट की औसत उम्र 61 साल से अधिक है।

Update: 2024-06-10 07:41 GMT
Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 के आधे मंत्री 60+: जानिए..पीएम मोदी के मंत्रियों की कितनी है उम्र, कौन है सबसे बुजुर्ग मंत्री और किसी उम्र है सबसे कम
  • whatsapp icon

Modi Cabinet 3.0: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

मोदी की नई कैबिनेट 3.0 में शामिल 71 में से करीब आधे 60+ वाले हैं। यानी उनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है। मोदी की नई कैबिनेट में 70 और उससे अधिक उम्र के 10 मंत्री हैं, जबकि 60 से 69 साल के 25 वहीं 22 मंत्रियों की उम्र 50 से अधिक है। सबसे बुजुर्ग मंत्री की 79 साल और सबसे युवा मंत्री की उम्र 36 साल है। कैबिनेट में 40 से कम उम्र के केवल 2 ही मंत्री है। बाकी सभी 41 वर्ष से अधिक हैं।

मोदी कैबिनेट 3.0 में सबसे बुजुर्ग मंत्री जितन राम मांझी है। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री मांझी की उम्र 72 साल है। मांझी अपनी ‘हम’ की टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं, मंत्रियों में सबसे कम उम्र के राममोहन नायडू है। नायडू टीडीपी के कोटे से राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री बनाए गए 30 सांसदों में सबसे छोटे 41 वर्षीय चिराग पासवान हैं।









 

Full View

Live Updates
2024-06-10 13:45 GMT

कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी को फिर से सड़क परिवहन की जिम्‍मेदारी दी गई है। उनके साथ हर्ष मल्‍होत्रा और अजय टम्‍टा को राज्‍य मंत्री बनाया गया।



Tags:    

Similar News