maun satyaagrah: अरुण साव का बड़ा प्रहार, बोले- पिछड़े वर्ग के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है कांग्रेस

कांग्रेस आज देशभर में मौन सत्‍याग्रह कर रही है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया है। साव ने कांग्रेस के इस आंदोलन को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया है।

Update: 2023-07-12 06:07 GMT

रायपुर। कांग्रेस के आज मौन सत्‍याग्रह (maun satyaagrah) पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने बड़ा प्रहार किया है। साव ने कांग्रेस के इस आंदोलन (maun satyaagrah) को देशभर के पिछड़ा वर्ग का अपमान बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष साव ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पिछड़े वर्ग को गाली दी, उसका उपहास उड़ाया अपमान किया। न्यायालय ने जिसे ना सिर्फ दोषी ठहराया बल्कि सजा भी दी। दोबारा याचिका लगाने पर भी उसे रद्द किया। ऐसे व्यक्ति के लिए मौन धारण कर प्रदर्शन करना व उसे सत्याग्रह का नाम देना पिछड़े वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य है। कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के साथ नहीं पिछड़े वर्ग को गाली देने वाले व्यक्ति के साथ खड़ी है।


साव ने कहा कांग्रेस का जो रवैया है उससे यह पूर्णत: स्पष्ट है कि आज अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती तो वह राहुल गांधी की चाटुकारिता के लिए शायद आपातकाल लगाने से भी नहीं चूकती। जैसा कि इंदिरा गांधी के लिए लगाया गया था। कांग्रेस देश के संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नही रखती वह केवल एक परिवार को ही सब कुछ मानती है। देश की जनता भी इनकी प्राथमिकता में नही है।

साव ने कहा न्यायपालिका जिस पर सभी का भरोसा होता है। आज कांग्रेस उसके खिलाफ, उसके फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। यह देश के संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। जनता अब यह मान रही है कि कांग्रेस गांधी परिवार के आगे देश के संविधान को भी नहीं मानती और न्यायपालिका की विश्वसनीयता को खंडित करने का कुंठित प्रयास करती है। पूरे देश की जनता कांग्रेस का यह कृत्य देख रही है कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि मोदी सरनेम को लेकर गुजरात कोर्ट से मिली राहुल गांधी सजा के विरोध में कांग्रेस आज देशभर में मौन सत्‍याग्रह (maun satyaagrah) कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News