Manoj Chawla Biography: जानिए कौन हैं खाद लूट कांड वाले आलोट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला

Manoj Chawla Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 | MP Assembly Election result Live 2023 में रतलाम की आलोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने मनोज चावला को अपना उम्मीदवार घोषित किया...

Update: 2023-11-04 05:02 GMT

Manoj Chawla (आलोट)

Manoj Chawla Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 | MP Assembly Election result Live 2023 में रतलाम की आलोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने मनोज चावला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

खाद लूट मामले में जेल से छूटे 

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam) के आलोट (Alote) में हुए बहुचर्चित खाद लूटकांड मामले में कांग्रेस विधायक जमानत (Bail) पर हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने मनोज चावला (Manoj Chawla) को जमानत दी है। वे इंदौर (Indore) की जेल में बंद थे।

क्या था पूरा मामला?

10 नवंबर 2022 को आलोट में खाद लूटने का मामला सामने आया था। सोसायटी से किसानों को समय पर यूरिया खाद नहीं मिल रहा था। सूचना पर आलोट विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोदाम का शटर उठाकर किसानों को यूरिया खाद ले जाने कह दिया। जिसके बाद किसानों ने पूरी खाद लूट ली। इस मामले में कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए विधायक मनोज चावला और अन्य कांग्रेस नेताओं पर लूट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया था।

Tags:    

Similar News