Jitendra Pandya Biography: भाजपा ने बड़नगर से जीतेन्द्र पंड्या को बनाया उम्मीदवार

Jitendra Pandya Biography: उज्जैन की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने काफी विचार मंथन के बाद छह बार विधायक रहे उदय सिंह पंडया के पुत्र जितेंद्र सिंह पंड्या पर भरोसा जताया है...

Update: 2023-10-25 09:48 GMT

Jitendra Pandya (img: FB)

Jitendra Pandya Biography: उज्जैन की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने काफी विचार मंथन के बाद छह बार विधायक रहे उदय सिंह पंडया के पुत्र जितेंद्र सिंह पंड्या पर भरोसा जताया है।

इस विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए अब तक पूर्व विधायक मुकेश पंडया, पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, संजय शर्मा, कुलदीप सिंह बना, तेज सिंह राठौड़ के साथ ही जितेंद्र सिंह पंडया का नाम भी चल रहा था। 

Political Status

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उम्मीदवार बनाए गए जितेंद्र सिंह पंडया के बारे में बताया जाता है कि वह लगातार 15 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य कर रहे थे। उनके द्वारा विधानसभा कमल वाहिनी के संयोजक, नगर युवा मोर्चा महामंत्री, नगर पालिका बड़नगर मे पूर्व पार्षद, पर्यावरण प्रकोष्ठ भाजपा मे जिला संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्य के साथ ही वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष, जिला कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी, जिला ग्रामीण सदस्य के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में वंदे मातरम जनसमूह संस्थापक, राष्ट्रीय सदभावना मैराथन दौड़, पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री ब्राह्मण युवा महासभा में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे थे।

Tags:    

Similar News