Inheritance Tax: इनहेरिटेंस टैक्स: जानिए- विरासत कर को लेकर क्‍या बयान दिया है कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने जिसकी वजह से चुनावी रण में मचा है घमासान

Inheritance Tax: लोकसभा चुनाव में इनहेरिटेंस टैक्स अचानक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरी बीजेपी इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है।

Update: 2024-04-26 06:14 GMT

Inheritance Tax: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

देश के चुनावी रण में दो दिनों से इनहेरिटेंस टैक्स का मुद्दा गरमाया हुआ है। इनहेरिटेंस टैक्स का मामला अमेरिका से भारत पहुंचा है, लेकिन यह बड़ा मुद्दा बन गया है।

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की एक बयान से भारत की सियासत में हलचल बढ़ गई है।उन्होंने अमेरिका के इनहेरिटेंस टैक्स यानी विरासत कर की वकालत करते हुए कहा कि ये बहुत ही रोचक कानून है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इनहेरिटेंस टैक्स लगता है। इसका मतलब है कि अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है, तो उसके मरने के बाद बच्चों को सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी और बाकी 55 फीसदी सरकार ले लेती है। पित्रोदा ने कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपये की संपत्ति है, तो मरने के बाद उसके बच्चों को सारी संपत्ति मिल जाती है, जनता के लिए कुछ नहीं बचता।

Tags:    

Similar News