शिक्षा में तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा का प्रदर्शन...

Update: 2022-02-04 07:01 GMT

रायपुर 4 फरवरी 2022। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राहुल गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के नेतृत्व में विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन, अंगना मा शिक्षा, 100 दिन 100 कहानियां, डिजिटल शिक्षा, कोरोना काल के दौरान नवाचारी शिक्षण पद्धति, इत्यादि कई कार्यों का प्रदर्शन इस आयोजन में किया गया। जिला बेमेतरा ब्लॉक नवागढ़ से सरिता गुप्ता (प्राचार्य) हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा व राज्य नोडल इंचार्ज के द्वारा विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन तथा करोना काल से किए जा रहे।

नवाचारी गतिविधियों को इस आयोजन में सम्मिलित होकर अपने द्वारा किए गए कार्यों को राज्य व जिला स्तर पर प्रदर्शित किया गया आयोजन में समग्र शिक्षा रायपुर के डायरेक्टर सर नरेंद्र दुग्गा, एम सुधीर  ने सरिता गुप्ता तथा उनकी टीम सागरिका यादव व अन्य शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की बहुत सराहना की इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अरविंद मिश्रा तथा समग्र शिक्षा से कुमुद ठाकुर, कमल नारायण शर्मा का इस प्रदर्शन में बहुत ही सहयोग रहा। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा के छात्र व छात्राओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को आयोजन में शामिल किया गया छात्रों के नाम दानेश्वर ,रामप्रवेश चंद्रप्रकाश, उमेश, भावना दिव्यानी, तनुजा, नागेश्वर, रितिका उषा, हिमाचल, मनीष।

Similar News