तिरंगा यात्रा में तिरंगे के अपमान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज करवाया एफआईआर

Update: 2022-08-05 10:05 GMT

धमतरी। तिरंगा यात्रा में तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेसियों ने कल रात सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा तिरंगा के अपमान करने को लेकर कार्यवाही की मांग की। उनकी शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 2 अगस्त को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाला था। इस रैली में भाजपाई हाथ मे तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी तिरंगा लेकर चल रहे थे। कांग्रेसियों के अनुसार जिलाध्यक्ष ने जो झंडा थाम रखा था उसमें तिरंगा उल्टा लटका हुआ था। झंडे में केशरिया रंग ऊपर होता हैं फिर बीच मे अशोक चक्र फिर नीचे हरा रंग। पर जिलाध्यक्ष के द्वारा तिरंगा डंडा में उल्टा लटकाए जाने से हरा रंग सबसे ऊपर व केशरिया रंग नीचे हो गया था।

कांग्रेसियों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने कल रात्रि 9 बजे सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेसियो का कहना था कि जिला भाजपा अध्यक्ष शशि पवार के द्वारा उल्टा तिरंगा लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया गया जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ हैं। पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश गोलछा की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार के खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान का अपराध दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News