पेड़ों की कटाई, भूविस्थापितों को मुआवजा, गन्ना उत्पादक किसानों के भुगतान और सुविधाओं को लेकर गरमाएगा सदन, मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री विधायकों के सवालों का देंगे जवाब

Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान एसईसीएल कोल माइंस विस्तार, उद्योगों के विस्तार से लेकर कोल माइंस में पेड़ों की कटाई का मामला सदन में गरमाएगा।

Update: 2026-03-10 03:21 GMT

npg.news

रायपुर 10 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान एसईसीएल कोल माइंस विस्तार, उद्योगों के विस्तार से लेकर कोल माइंस में पेड़ों की कटाई का मामला सदन में गरमाएगा। सत्ता व विपक्ष के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान अहम मुद्दों पर सवाल किया है। पेड़ों की कटाई के अलावा राज्य व केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियाेजनाओं व अन्य निर्माण कार्य के दौरान भूमि अधिग्रहण और भूविस्थापितोों को मुआवजा, फर्जी प्रकरणों में मुआवजा देने व गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि से लेकर सुविधाओं के मुद्दे पर सदन में सवाल और जवाब के बीच तीखी बहस की अटकलें लगाई जा रही है।

सत्ता व विपक्ष के विधायकों ने इस तरह पूछे सवाल

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पूछे सवाल- क्या जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा डोंगरगढ़ के प्रस्ताव के आधार पर पंजीयक, सहकारी संस्थायें द्वारा 24 अगस्त 2023 को भवन निर्माण की अनुमति दी गई? यदि हां तो कितनी राशि स्वीकृत की गयी? (ख) क्या इस संबंध में पूर्व विधानसभा प्रश्न के उत्तर में भूमि पर अतिक्रमण होना बताया गया था? यदि हां तो क्या उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया? यदि नहीं तो कब तक अतिक्रमण मुक्त कराकर भवन निर्माण कराया जावेगा? (ग) क्या वर्तमान में बैंक किराया के भवन में संचालित किया जा रहा है? यदि हां तो मासिक किराया कितना है?

तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने पौधारोपण को लेकर दागे सवाल

वनमंडल कटघोरा, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 से 30 जनवरी, 2026 तक किन-किन परिक्षेत्र में कितनी-कितनी लागत से बिगड़े वनों की सुधार योजना के अंतर्गत कितने कितने पौधे कितने-कितने रकबा में, किस-किस प्रजाति के लगाए गए हैं? वर्षवार, वन परिक्षेत्रवार, स्वीकृत राशि एवम् व्यय राशि की जानकारी उपलब्ध करावें? (ख) प्रश्नांक (क) की अवधि में रोपे गये कितने प्रतिशत पौधे सुरक्षित हैं? वर्षवार, वन परिक्षेत्रवार जानकारी उपलब्ध करावें?

0 ओंकार साहू ने पूछे ये सवाल- प्रदेश में विगत तीन वर्षों में कितने व्यावसायिक वाहनों को बिना भौतिक परीक्षण के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं? जिला-वार विवरण दें? (ख) उक्त अवधि में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन एवं बिना बीमा पाए जाने पर कितने प्रकरण बनाए गए तथा कितनी राशि वसूल की गई?

0 कुंवर सिंह निषाद ने सीएम से पूछा- जिला कांकेर के आरीडोंगरी में गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्व में आयरन ओर खनन के लिए कितनी जमीन शासन द्वारा प्रदान की गई थी एवं वर्तमान में उक्त कंपनी को किस नियम/शर्तों के आधार पर 74.08 हेक्टेयर जमीन उत्खनन के लिए प्रदाय की गई है? जानकारी देवें ? (ख) प्रश्नांक "क" अनुसार उक्त जमीन खनन के लिए किस प्रकार की निविदा प्रक्रिया अपनाई गई थी? खनन की जाँच के लिए किस एजेंसी को नियुक्त किया गया था ? (ग) जनसुनवाई के दौरान किस प्रकार का वाद विषय संज्ञान में आया था तथा क्या कार्यवाही की गई ? विवरण देवें ?

0 अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है, विधानसभा क्षेत्र धरसींवा अंतर्गत 11 फरवरी 2026 की स्थिति में कितने कितने क्रेशर किन-किन ग्रामों में किनके-किनके द्वारा संचालित किये जा रहे हैं? विकासखण्डवार संचालकों के नाम सहित विवरण प्रदान करें? (ख) प्रश्नांक 'क' अनुसार कौन-कौन से क्रेशर उत्खननपट्टा खदान क्षेत्र भीतर एवं कौन-कौन से क्रेशर भण्डारण अनुज्ञप्ति प्राप्त कर संचालित किये जा रहे हैं? (ग) प्रश्नांक 'क' अनुसार उत्खननपट्टा खदान क्षेत्र भीतर संचालित क्रेशरों की जांच विभाग द्वारा कब-कब और किन-किन अधिकारियों के द्वारा की गई? क्या जांच में किसी प्रकार की अनियमितता प्राप्त हुई? यदि हां तो क्या ? यदि नहीं तो खनन हेतु तय सीमा का आंकलन एवं भण्डारण की जांच में क्या प्रतिवेदन दिये गये?

0 संगीता सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र में अवैध कब्जा को लेकर सवाल किया है। उन्होंने पूछा है, 01 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2026 तक संजारी-बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों एवं नगरीय निकायों की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण किये जाने के कितने शिकायती आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं या विभाग के संज्ञान में आये हैं? विकासखण्डवार ग्राम/नगर के नाम सहित खसरा, रकबा व अतिक्रमणकर्ता के नाम व पता सहित जानकारी देवें? (ख) कण्डिका 'क' की अवधि में मान. न्यायालय के द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अवैध कब्जा/अतिक्रमण/अवैध निर्माण आदि का निर्णय पारित किये जाने के परिणामस्वरूप इसके परिपालन में संजारी-बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत संबंधित राजस्व न्यायालयों के द्वारा किन-किन अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमित भूमि से बेदखल किये जाने के संबंध में वारंट जारी किया गया है तथा इनमें से किन-किन अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्यवाही कर शासकीय भूमि को उनसे कब्जामुक्त कराया गया है एवं किन-किन पर किन कारणों से अभी तक बेदखली की कार्रवाई नहीं की गयी है? नाम, पता सहित खसरा व रकबा की जानकारी देवें?

0 राजेश मूणत ने आपदा प्रबंधन राशि के आवंटन को लेकर सवाल पूछा है, आपदा प्रबंधन मद में कैलेण्डर वर्ष 2024, 2025 तथा 2026 में 31/01/2026 तक कितने जिलों में आपदा से निपटने के लिए कितना आबंटन आपदा प्रबंधन मद में उपलब्ध कराया गया है? जिला वार विवरण दें? (ख) नगरीय क्षेत्रों में कौन-कौन से नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत को कैलेण्डर वर्ष 2024, 2025 तथा 2026 में 31/01/2026 तक कितना कितना आंबटन आपदा प्रबंधन मद में उपलब्ध कराया गया है? विवरण देवें?

0 प्रबोध मिंज ने गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को लेकर सवाल पूछा है, शक्कर कारखाना केरता, जिला सरगुजा अंतर्गत गन्ना उत्पादन के लिए एवं किसानों हेतु क्या-क्या सुविधा दी जा रही है? विकासखंडवार वर्ष 2023 से 2026 दिनांक 31.01.2026 तक की जानकारी उपलब्ध करावें? (ख) सत्र 2022 से 2026 (31.01.2026 तक) तक किस-किस विकासखंड से कितनी मात्रा में गन्ना खरीदी की गई है? (ग) सत्र 2022 से 2026 (31.01.2026 तक) तक उक्त कारखाना से कितनी मात्रा में शक्कर उत्पादन किया गया, कितना मुनाफा/नुकसान हुआ की वर्षवार राशि सहित जानकारी दें ? (घ) उक्त कारखाना द्वारा ग्राम रघुनाथपुर विकासखण्ड लुण्ड्रा जिला सरगुजा में गन्ना खरीदी केंद्र कब से कब तक संचालित था? प्रत्येक वर्ष में कितना कितना गन्ना खरीदा गया, की जानकारी एवं उक्त केंद्र को बंद करने का कारण बतावें ?

Tags:    

Similar News