Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा बजट सेशन 2026: CG में अफीम की खेती पर गरमाया सदन: गर्भगृह में पहुंचे 29 विधायक सस्पेंड, नेता प्रतिपक्ष डॉ बोले...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर विधानसभा में विपक्षी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते आसंदी तक पहुंच गए, गर्भगृह में जमकर हंगामा गिया, 29 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।

विधानसभा बजट सेशन 2026: CG में अफीम की खेती पर गरमाया सदन: गर्भगृह में पहुंचे 29 विधायक सस्पेंड, नेता प्रतिपक्ष डॉ बोले...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 09 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर विधानसभा में विपक्षी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते आसंदी तक पहुंच गए, गर्भगृह में जमकर हंगामा गिया, 29 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने स्थगन लाकर मामले की चर्चा कराने की मांग की, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य आसंदी तक पहुंच गए और गर्भगृह में भी हंगामा किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाते हुए कहा, छत्तीसगढ़ को अफीम का कटोरा बनाने की कोशिश कर रही है राज्य सरकार। विनायक ताम्रकर अफीम की खेती कर रहा है और सरकार उसे बचाने के लिए षड्यंत्र कर रही है, जिससे प्रदेश में सूखे नशे का प्रसार बढ़ रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि FIR लचर तरीके से बनाई गई, मुख्य आरोपी को बचाने के प्रयास किए गए और घटना होली से ठीक पहले हुई।

कांग्रेस विधायकों ने चेतावनी दी कि यह पहली बार रिकॉर्ड में आया गंभीर मामला है, पूरे प्रदेश के फॉर्महाउस की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब में कहा, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की, अफीम जब्त की और आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच और कार्रवाई की जा रही है।

धान खरीदी के मुद्दे पर गरम रहा सदन

प्रश्नकाल के शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सदन में गहमा-गहमी का माहौल रहा। धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्षी दल के सदस्यों ने खाद्व मंत्री दयालदास बघेल को जमकर घेरा। आलम ये विधायकों के सवालों का मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे थे। बार-बार एक ही जवाब दे रहे थे, जिन किसानों ने धान समिति तक लाया उनका धान खरीदा गया है। बस्तर के 42 हजार से ज्यादा किसान धान नहीं बेच पाए, काेंटा के विधायक कवासी लखमा ने पूछा, क्या इन किसानों का धान सरकार खरीदेगी, अगर नहीं खरीदती है तो खेती किसानी के लिए किसानों ने जो कर्ज लिया है,सरकार उसे माफ करेगी क्या। विधायक के सवालों का मंत्री बघेल जवाब नहीं दे पाए।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story