CG Afeem Kheti: बीजेपी नेता के फार्म हाॅउस में 6 करोड़ का अफीम पकड़ाया, पुलिस को पता न चले इसलिए भुट्टे की फसल के बीच कर रहा था खेती...
CG Afeem Kheti: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड हुआ है। 5.62 एकड़ क्षेत्र में 8 करोड़ के अफीम के पौधे जब्त किए गए। साथ ही बीजेपी नेता समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

CG Afeem Kheti: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीजेपी नेता भुट्टे की फसल के बीच अफीम की खेती करते पकड़ा गया। आरोपी विनायक ताम्रकर अपने फार्म हाॅउस में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस को जब इसकी भनक हुई तो बिना देरी किए कार्रवाई करते हुए 5.62 एकड़ में लगे 8 करोड़ के पौधे को जब्त किये गए। मामले में दुर्ग पुलिस, एनसीबी, एफएसएल, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने ऐसे पहुंची अफीम की खेती तक
दरअसल, पुलगांव क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के ग्राम समोदा, झेनझरी व सिरसा के बीच एक फार्म हाॅउस में अवैध खेती किए जाने की सूचना दुर्ग पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर शुक्रवार 6 मार्च की देर शाम जिला के कलेक्टर, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला कि 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम के पौधे लगाए गए थे। पौधों की कीमत कुल 8 करोड़ आंकी गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना राजस्व विभाग, तहसीलदार को दी। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल कुल खसरा नंबर 2 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाया गया।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि फार्म हाॅउस बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का है। अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूर बुलाकर काम करवाया जा रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही जब्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेड के समक्ष सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इधर, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर, राजस्थान के जोधपुर निवासी विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर शामिल है।
