Chhattisgarh News: कांग्रेस ने 2 नेताओं को किया पार्टी से बाहर: पखांजूर नगर पंचायत अध्‍यक्ष व 1 अन्‍य पार्टी से निष्‍कासित

Chhattisgarh News:

Update: 2024-01-17 12:40 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। कांग्रेस ने पखांजूर नगर पंचायत अध्‍यक्ष बप्‍पा गांगूली और सोमेंद्र मंडल को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्‍कासित कर दिया है। बप्‍पा गांगूली पर पखांजूर के ही भाजपा नेता असीम राय की हत्‍या कराने का आरोप है। इस मामलें में पुलिस ने गांगूली के साथ 11 अन्‍य लोगों को गिरफ्तार किया है।



यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता की हत्या का खुलासा: राजनीतिक षडयंत्र में असीम राय की हत्या! कांग्रेस नेता और पार्षद गिरफ्तार...

रायपुर/कांकेर। पखांजूर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बीजेपी नेता की हत्या में शामिल थे और विकास मजूमदार नाम के युवक को असीम राय की हत्या की जिम्मेदारी दी थी। इस घटना के बाद से आरोपी शूटर विकास मजूमदार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आज इस पूरे घटनाक्रम में कांकेर पुलिस खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को देगी। बताया जा रहा हैं कि एसआईटी की टीम ने इस मामले में कांग्रेसी नेताओं समेत 12 आरोपी को गिरफ्तार किया है। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, बाजार में चली दनादन गोली, मचा हड़कंप

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने बाजार में गोली मारी है। मृतक नेता का नाम असीम राय था। जानकारी के मुताबिक, घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


Tags:    

Similar News