छतीसगढ़ ने धान खरीदने का बनाया एक और रिकार्ड: देश मे सबसे अधिक धान विक्रेता किसान छतीसगढ़ में, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Update: 2023-01-22 11:29 GMT

रायपुर। छतीसगढ़ ने धान ख़रीदी का एक और रिकार्ड कायम किया है। छतीसगढ़ में सबसे अधिक धान बेचने वाले किसान छतीसगढ़ में पंजीकृत हुए हैं और देश मे सर्वाधिक धान बिक्री करने वाले भी किसान छतीसगढ़ के ही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में बताया है कि "छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं।मतलब सबसे ज़्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया है"। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया है कि"आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है, बाजार गुलज़ार हैं।" मुख्यमंत्री के अनुसार किसान धान से धनवान बन रहे हैं और बाजारों की व्यापार श्रृंखला लाभ में चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि किसानों को समृद्ध बनाकर ही प्रदेश को सुखी व समृद्ध बनाया जा सकता है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने ट्वीट में पेश आकड़ो के अनुसार देश भर में धान की बिक्री हेतु सर्वाधिक पंजीयन छतीसगढ़ के किसानों ने करवाया है। जिनकी संख्या 25 लाख 14 हजार 456 है। जबकि 22 लाख 606 किसानों ने अब तक समर्थन मूल्य पर धान बेच कर लाभ लिया है। जबकि छतीसगढ़ के बाद उड़ीसा में 14 लाख 88 हजार 571 किसानों ने धान बेचने हेतु पंजीयन करवाया है। जिनमे से मात्र 6 लाख 9 हजार 209 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है।

Tags:    

Similar News