CG Congress: रायपुर की सीमा में पहुंची कांग्रेस की न्‍याय यात्रा: आज भैंसा से शुरू हुई, सारागांव में होगा रात्रि विश्राम

CG Congress: छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की न्‍याय यात्रा का आज चौथ दिन है। तीसरे ही दिन यात्रा रायपुर की सीमा में पहुंच चुकी है। आज रात सारागांव में रात्रि विश्राम होगा।

Update: 2024-09-30 05:49 GMT

CG Congress: रायपुर। कांग्रेस की न्‍याय यात्रा आज सुबह भैंसा से शुरू हो चुकी है। दोपहर तक खरोरा पहुंच जाएगी। न्‍याय यात्रा का आज रात्रि विश्राम सारागांव में होगा, जो रायपुर से करीब 20 किलो मीटर दूर है। बता दें कि 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू हुई यह यात्रा 2 अक्‍टूबर को रायपुर में समाप्‍त होगी।

यात्रा के तीसरे दिन (रविवार) पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल हुए। राज्य में बढ़ते अपराधों, बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर हो रहे अपराधो के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन की यात्रा कुल 29 किमी चली और रास्ते में ग्राम लटेरा में दोपहर का भोजन विश्राम हुआ। यात्रा के प्रारंभ में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत, राजगीत का गायन किया।

यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनता का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा है। जनता खुद यात्रा मे शामिल होने को आतुर दिख रही है हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में।

गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 9 महीने मे ही अलोकप्रिय हो गयी है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही हैं। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार से न लॉयन आर्डर संभल रहा न वित्तीय व्यवस्था संभल रही और न ही विकास के काम हो रहे है। सभी प्रकार के जनकल्याणकारी काम बंद कर दिये गये है। कांग्रेस पार्टी दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी नेता पूरी एकजुटता से जनता की लड़ाई लड़ रहे है। सरकार में बैठे हुये लोगो को समझ ही नही आ रहा कि करना क्या है? इनकी लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है।

Tags:    

Similar News