CG BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पितृशोक, ट्वीट कर दी जानकारी, 104 वर्ष की आयु में पिता लक्ष्मी नारायण का निधन

CG BJP:

Update: 2024-01-17 07:14 GMT

CG BJP: जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। भाजपा विधायक किरण सिंह देव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव 104 वर्ष के थे।

किरण सिंह देव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिवंगत कुमार लक्ष्मी नारायण देव ( सुकमा छोटे जमींदार साहेब) का निधन आज 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को उनके मूल निवास लुंबनी हाउस सुकमा से निकाली जाएगी। 104 वर्षीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव के पिता और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी है।

Tags:    

Similar News