Bihar CM Nitish kumar resignation: इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार बोले…’वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे' देखें वीडियो में और क्या कहा...

Bihar CM Nitish kumar resignation: भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है।

Update: 2024-01-28 06:57 GMT

Bihar CM Nitish kumar resignation: पटना। 

अब से कुछ देर पहले एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतिश कुमार को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नेता चुने जाने के बाद नीतिश कुमार बीजेपी नेताओं के साथ राजभवन रवाना हुए। राजभवन में उन्होंने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। और जैसा कि नियम है, समर्थन पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने नीतिश कुमार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। पता चला है, नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण के लिए शाम पांच बजे का टाईम तय किया गया है। 

करीब डेढ़ हफ्ते से चल रही सियासी उठापटक के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।

नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही है। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। जानकारी के मुताबिक आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। जेडीयू-भाजपा से 3-3 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। नड्डा 3 बजे पटना पहुंच रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News