Bhupendra Maravi Biography: कांग्रेस ने शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी को बनाया प्रत्याशी
Bhupendra Maravi Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने शाहपुरा विधानसभा सीट से भूपेंद्र मरावी को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है...
Bhupendra Maravi (शाहपुरा)
Bhupendra Maravi Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने शाहपुरा विधानसभा सीट से भूपेंद्र मरावी को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है. मरावी यहां पिछला चुनाव जीतकर मौजूदा विधायक हैं
विधानसभा का माहौल
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में भी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बनी हुई है. डिंडौरी जिले के तहत 2 विधानसभा सीटें आती हैं और दोनों ही सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.
बता दें कि जिले की दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. शाहपुरा विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है. शाहपुरा भी उन सीटों में शामिल है जहां पर अगस्त में ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया था.