ऋषि कपूर के निधन पर विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा- विश्वास नहीं हो रहा….

Update: 2020-04-30 08:21 GMT

नईदिल्ली 30 अप्रैल 2020. बॉलीवुड को तमाम सुपरहिट फिल्में देने वाले ऋषि कपूर 67 साल के थे। ऋषि कपूर के निधन पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है। विराट इस खबर से सन्न रह गए हैं। ऋषि कपूर के निधन से ठीक एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुआ था।

विराट ने ट्वीट में लिखा, ‘यह नहीं हो सकता, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। इस दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है यह स्वीकार करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ ऋषि कपूर के भाई और एक्टर रणधीर कपूर ने कहा, ‘वो नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’ ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वो पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर और बेटी रिद्धिमा हैं।

Tags:    

Similar News