बिलासपुर में कल से सशर्त सामान्य जनजीवन शुरु..दवा दुकान और पेट्रोल पंप छोड़कर शेष शाम आठ बजे बंद.. हॉटल रात दस तक…
बिलासपुर, 6 अगस्त 2020। न्यायाधानी बिलासपुर में कल से सामान्य जनजीवन शुरु हो जाएगा पर यह सामान्य सशर्त है। जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पंप और दवा दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकान व्यवसायिक संस्थान सुबह छ बजे से शाम आठ बजे तक संचालित होंगे।जबकि रेस्टोरेंट रात दस बजे अनिवार्य रुप से बंद हो जाएंगे।
कलेक्टर सारांश मित्तर ने अब से कुछ देर पहले आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार सभी शासकीय और नीजि कार्यालय पूर्व की भाँति संचालित होंगे।कार्यालय प्रमुख की जवाबदेही होगी कि वे सोशल फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग समेत संक्रमण से बचाव के अन्य उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
वहीं कोविड संक्रमण से रोकथाम और नियंत्रण के लिए बिलासपुर ज़िले में 16 अगस्त तक धारा 144 प्रभावी रहने के आदेश भी जारी किए गए हैं