निर्भया के गुनाहगारों को कल होगी फांसी, कोर्ट ने डेथ वारंट पर रोक वाली याचिका खारिज की….कोर्ट के बाहर दोषी अक्षय की पत्नी बेहोश

Update: 2020-03-19 11:34 GMT

नईदिल्ली 19 मार्च 2020। निर्भया मामले में चारों दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह की पत्नी बृहस्पतिवार दोपहर सुनवाई बाद दिल्ली की पटिलाया हाउस कोर्ट के बाहर बेहोश हो गई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद मुहैया कराई, जिसके बाद उसे होश आया। बताया जा रहा है कि वह पति अक्षय की शुक्रवार सुबह होने वाली फांसी को लेकर बेहद चिंतित है और सदमे के चलते वह बेहोश हो गई।

दिल्ली गैंगरेप और मर्डर केस के दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि डेथ वारंट के हिसाब से निर्भया के दोषियों को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच फांसी की सजा दी जानी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा को सरकारी अभियोजक ने बताया कि दोषी अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता की दूसरी दया याचिका पर सुनवाई किए बिना उसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि पहली दया याचिका पर सुनवाई की गई थी और यह अब सुनवाई के योग्य नहीं है। उन्होंने अदालत को बताया कि दोषियों के वकील ए पी सिंह झूठी सूचना दे रहे हैं कि पवन गुप्ता की दूसरी दया याचिका लंबित है और उन्होंने कहा कि सभी दोषियों ने अपने कानूनी उपायों का इस्तेमाल कर लिया है।

सिंह ने यह भी कहा कि अक्षय की पत्नी ने बिहार की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की है जो अभी लंबित है। इस पर विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि कोई अन्य याचिका मौजूदा मामले के कानूनी उपाय के दायरे में नहीं आती है।

Tags:    

Similar News