ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा! Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर लगेगा इतना चार्ज
Zomato Platform Fee Hike: अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है. जोमैटो से आर्डर करना अब महंगा हो गया है. Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
इमेज- इंटरनेट
Zomato Platform Fee Hike: 20 मार्च 2026, आजकल ज्यादातर लोग खाना मंगाने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का इस्तेमाल करते है. अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है. जोमैटो से आर्डर करना अब महंगा हो गया है. Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
जोमैटो ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. जोमैटो ने 20 मार्च याने आज से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब तक प्लेटफॉर्म फीस 12.50 रुपये था जो अब बढ़कर 14.90 रुपये हो चुका है. नई रेट एप पर लागू कर दी गई हैं.
प्लेटफॉर्म फीस क्यों बढ़ा
जानकारी के मुताबिक़, एलपीजी की आपूर्ति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है. LPG और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. जिसका प्रभाव रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर्स पर पड़ रहा है. जिस वजह से प्लेटफॉर्म फीस में बदलाव किया गया है.
प्लेटफॉर्म फीस पहले कितना था
बता दें, जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस में लगाकर बढ़ोतरी हो रही है. 2023 में जोमैटो सिर्फ 2 रुपये चार्ज लेता था. जो अब 2026 में बढ़कर 14.90 रुपये हो हो गयी है.