शिक्षकों के टॉर्चर से तंग आकर छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाति और रंग को लेकर बनाते थे मजाक, मार्क्स काटने की देते थे धमकी

Kannur Student Death Case: अंजारकंडी डेंटल कॉलेज में 10 अप्रैल को छात्र 22 साल के नितिन राज आर.एल. ने 5वी मंजिल से कूदकर जान दे दी. विभागाध्यक्ष और एक एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं. दूसरी तरफ राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से घटना की रिपोर्ट मांगी है.

Update: 2026-04-13 08:31 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Kannur Student Death Case: 13 अप्रैल 2026, केरल के कन्नूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने (Kannur BSD Student Death Case) आया है. आरोप है कॉलेज के एचओडी और कुछ अन्य शिक्षकों द्वारा छात्र को इतना प्रताड़ित किया गया कि 5वी मंजिल से कूदकर जान देदी. 

क्या है पूरा मामला 

मामला जिले के अंजारकंडी डेंटल कॉलेज का है. पूरी घटना 10 अप्रैल की है. मृतक की पहचान 22 साल के नितिन राज आर.एल. के रूप में हुई है. नितिन राज आर.एल. तिरुवनंतपुरम के उझामलक्कल गांव का रहने वाला था. वह बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) में प्रथम वर्ष का छात्र था. पिछ्ले साल अंजारकंडी डेंटल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था.

5वी मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान  

10 अप्रैल को नितिन राज कॉलेज की 5 मंजिला ईमारत से गिर गया. उसे तत्काल अस्पताल के जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक़, नितिन राज ने कॉलेज के एचओडी और कुछ अन्य शिक्षकों के प्रताड़न से तंग आकर 5वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की. 

विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर पर प्रताड़िना के आरोप 

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. परिजन से पूछताछ की गयी. परिजन के अनुसार, कॉलेज की वजह से मानसिक रूप से परेशान यह. उसे जाति और रंग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था. इतना ही नहीं माता-पिता के दिहाड़ी मजदूर होने की वजह से भी किया जाता था. उसे पागल कुत्ता कहकर अपमानित करता था. उसे विभागाध्यक्ष  इंटरनल मार्क्स काटने की धमकी देते थे. रविवार को प्रताड़ना से जुडी एक ऑडियो क्लिप भी सामने आयी जिसमे दावा किया गया वो नितिन की क्लिप है. 

मानवाधिकार आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट  

मामला सामने आने के बाद विभागाध्यक्ष और एक एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं. दूसरी तरफ राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से घटना की रिपोर्ट मांगी है. वहीँ, परिवार ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 



Tags:    

Similar News