Nandini CM: एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश, सुसाईड नोट में लिखी दिल चीर देने वाली बात...
Nandini CM: मशहूर एक्ट्रेस की लाश उसके घर पर मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना स्थल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
Nandini CM: कन्नड सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री की मौत ने कन्नड फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। एक्ट्रेस ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस का नाम नंदिनी सीएम था और बेंगलुरू के घर पर आत्महत्या की। नंदिनी के अचानक चले जाने की खबर से साथी कलाकारों और परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा है। नंदिनी सीएम महज 26 साल की थीं। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
नोट में एक्ट्रेस ने लिखा था कि ''वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है। साथ ही मामले की जाँच की जा रही है''
तमिल सीरियल 'गौरी' में मुख्य भूमिका
नंदिनी सीएम एक मशहूर कन्नड़ और तमिल एक्ट्रेस थीं। तमिल सीरियल 'गौरी' में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। नंदिनी कर्नाटक के कोट्टूर की रहने वाली थी। एक्ट्रेस ने कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ऊँचा मुकाम हासिल किया था। एक्ट्रेस ने 'जीवा हूवागिदे', 'संघर्ष', 'मधुमगुलु' और 'नीनाडे ना' जैसे कई कन्नड़ सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी थीं। अपनी मौत के वक्त वह 'गौरी' सीरियल में कनक और दुर्गा का चुनौतीपूर्ण डबल रोल (दोहरी भूमिका) निभा रही थीं।
मालूम हो कि दो दिन पहले नंदिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो से रिलेटेड एक प्रोमो शेयर किया था। वह इंस्टाग्राम तस्वीरों में काफी खुश दिख रही थी।