Mumbai Crime News: मुंबई में दिव्यांग बेटी से यौन हिंसा के आरोप में पिता गिरफ्तार, DNA रिपोर्ट ने खोली बाप की दरिंदगी, पीड़िता ने इशारों में बताया दर्द

Mumbai Crime News: मुंबई से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। कफ परेड पुलिस ने एक 50 वर्षीय पिता को अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Update: 2026-02-05 08:19 GMT

Mumbai Crime News: मुंबई से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। कफ परेड पुलिस ने एक 50 वर्षीय पिता को अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यौन शोषण के कारण युवती गर्भवती हो गई थी। पुलिस जांच में भ्रूण और आरोपी पिता का DNA मैच होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

पिछले साल सितंबर में सामने आया था मामला

पुलिस के मुताबिक यह मामला सितंबर 2025 में सामने आया था। पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत अपनी दादी से इशारों में की थी क्योंकि वह सुनने और बोलने में असमर्थ है। परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती करीब पांच महीने की गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और जांच शुरू की गई हुई।

शुरुआत में शिकायत से इनकार, फिर बढ़ा शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि शुरुआत में पीड़िता से संवाद करने में दिक्कत आई। जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की, तो उसने यौन शोषण से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार किया और शिकायत दर्ज कराने से भी मना कर दिया। इस रवैये के बाद पुलिस को शक हुआ और पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई।

DNA जांच से सामने आई सच्चाई

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान 17 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए और भ्रूण का सैंपल भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।

27 जनवरी 2026 को आई DNA रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भ्रूण का DNA पीड़िता के पिता से मेल खाता है। पुलिस के अनुसार, अपराध की अवधि 21 मार्च से 21 सितंबर 2025 के बीच की बताई गई है।

पुलिस का बयान

कफ परेड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “शुरुआत में हमने 16 साल के एक लड़के और 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। दोनों कफ परेड की झुग्गी बस्ती के रहने वाले हैं और पीड़िता ने तस्वीरों व विज़ुअल एड्स की मदद से उनकी पहचान की थी। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। हालांकि, DNA जांच से अब पीड़िता के पिता की संलिप्तता की पुष्टि हो गई है।”

फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके में गंभीर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Tags:    

Similar News