Kisan Andolan News: किसान आंदोलन में पहली मौत, शंभू बॉर्डर पर 65 साल ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से गई जान

Kisan Andolan News: दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं।

Update: 2024-02-16 09:51 GMT

Kisan Andolan News: दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं। उनके भतीजे जगदीश सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गुरदासपुर जिले के चाचेकी गांव निवासी ज्ञान शंभू सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर 5 अन्य किसानों के साथ एक ट्रॉली में सो रहे थे। सुबह करीब 3ः00 बजे उनको बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

जगदीश सिंह ने बताया कि राजपुरा सिविल अस्पताल से उनको पटियाला राजिंदरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान उनको एंबुलेंस में ऑक्सीजन दी गई। इस बीच 7ः30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया जगदीश ने बताया कि 13 फरवरी को जब आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे, तभी से उनको बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने खालसा सहायता के एक स्टॉल से दवा भी ली थी, लेकिन उनकी तबीयत उसी दिन से काफी खराब थी।

पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर डटे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस के साथ झड़प में 400 से अधिक किसान घायल हुए हैं। करीब 70 किसान सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 400 से अधिक किसानों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा रही है और 70 यूट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं। बता दें, किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है।

Tags:    

Similar News