4 लोगों की दर्दनाक मौत: नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी

Dadra Nagar Haveli News: नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Update: 2026-04-04 08:36 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

दमन 04 अप्रैल 2026, केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार सुबह इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सिलवासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है। 

जानिए पूरी घटना  

जानकारी के मुताबिक, डेमानी रोड पर स्थित गोदाम में इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब गोदाम में नाइट्रोजन रिलीफ किया जा रहा था। धमाका इतना जबरदस्त था कि आवाज दूर तक सूनी गई। वहीं आसपास के लोगों ने भूकंप जैसा झटका महसूस किया। ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

कलेक्टर ने क्या पुष्टी की ?   

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद राहत बचाव कार्य शुरु किया गया और घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। दादरा नगर हवेली कलेक्टर ने इस घटना में 4 लोगों की मौत और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टी की है। हालांकि अभी पूरी तरह से ब्लास्ट की वजह सामने नहीं आ पाई है।   

स्थानीय लोगों ने क्या कहा ?                                        

स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में कहा कि धमाका इतना जबरदस्त था कि गोदाम की छत और दीवारें तक उड़ गई। गोदाम के पास स्थित स्कूल और घरों में धमाके की आवाज से चीख पुकार मच गई।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।                                        

Tags:    

Similar News