बॉयफ्रेंड ने किया 7 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर का कत्ल, मोबाइल चार्जर से गला घोंटा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Chandrapur Murder Case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दोस्ती प्यार और कत्ल की खौफनाक कहानी सामने आयी है. दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर हत्या को आत्महत्या बताकर सभी को गुमराह करने की कोशिश की.

Update: 2026-04-04 07:39 GMT

इमेज- AI

Chandrapur Murder Case: 4 अप्रैल 2026, महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दोस्ती प्यार और कत्ल की खौफनाक कहानी सामने आयी है. दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर हत्या को आत्महत्या बताकर सभी को गुमराह करने की कोशिश की. 

 लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या

पूरा मामला चंद्रपुर के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के तुकूम परिसर का है. वारदात 14 मार्च की रात करीब 8:15 बजे हुई है. आरोपी की पहचान सोनापुर तहसील सावली के रहने वाले 22 वर्षीय अंकेश योगेश बहिरवार के रूप में हुई है. आरोपी अंकेश योगेश बहिरवार ने अपनी लिव-इन पार्टनर 29 वर्षीय प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला  

जानकारी के मुताबिक़, प्रियंका तुकुम कुछ महीने पहले अपने पति से अलग हो गई थी. इसी बीच उसकी मुलाक़ात अंकेश योगेश से हुई. अंकेश प्रियंका से सात साल छोटा था. इसके बाद भी दोनों में धीरे धीरे दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ गयी. इसके बाद दोनों एक मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रहने लगे.

चार्जर के तार से गला घोंटकर ली जान 

पहले तो उनके बीच सब सही चल रहा था. लेकिन धीरे धीरे उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी. दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. 14 मार्च की रात अंकेश ने प्रियंका की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने प्रियंका के घर वालों को फोन करके प्रियंका बात नहीं कर रही है. वो बेहोश हो गई है. शायद उसने आत्महत्या कर ली है.

कैसे खुला राज

परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहले तो यह आत्महत्या का मामला लगा लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सारा राज खोल दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने अंकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. उसे गिरफ्तार  कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया है. 


Tags:    

Similar News