IMD ने जारी की 19 राज्यों के लिए चेतावनी : आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी, मार्च में गर्मी की जगह लगने लगी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे देश में दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Update: 2026-03-21 03:42 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

नई दिल्ली 21 मार्च 2026, पूरे देश में अभी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टी हो रही है, जिसके कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश और बिहार में 7 लोगों की मौत हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे देश में दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

क्यों बदला मौसम का मिजाज ?  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में गरज-चमक, आंधी-तूफान, बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टी भी देखने को मिल रही है। मौसम के बदले मिजाज के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

किन राज्यों में बारिश की चेतावनी ?   

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छ्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और ओड़िशा में गरज-चमक, आंधी-तूफान, बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टी की चेतावनी जारी की है।

छ्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा ? 

छत्तीसगढ़ में एक दो जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ ही बारिश की संभावना है। अगले दो से ती दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस के साथ जगदलपुर सबसे ठंडा रहा। 


राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

राजस्थान के जयपुर समेत 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। कल से तापमान बढ़ने की संभावना है। 


मध्यप्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा ? 

मध्यप्रदेश में पिछले 72 घंटों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके कारण प्रदेश के 42 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। आज पूर्वी हिस्सों में एक्टिव सिस्टम की वजह से 14 जिलों में 74 किमी मिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। 


उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टी जारी है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा ? 

बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टी का अलर्ट जारी किया है। 

               

  


                            

Tags:    

Similar News