PAK की विदेश मंत्री और इश्क: शरीफ कैबिनेट में 34 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे ज्यादा चर्चा में खार; खुबसूरती देखकर हो जाएगा इश्क, इस मंत्री का जुड़ा था नाम

पाकिस्तान के राष्ट्रपति के इंकार के बाद सीनेट स्पीकर सादिक संजरानी ने दिलाई शपथ

Update: 2022-04-19 10:57 GMT
PAK की विदेश मंत्री और इश्क: शरीफ कैबिनेट में 34 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे ज्यादा चर्चा में खार; खुबसूरती देखकर हो जाएगा इश्क, इस मंत्री का जुड़ा था नाम
  • whatsapp icon

NPG डेस्क, 19 अप्रैल 2022। पाकिस्तान के नए वजीरेआलम शाहबाज शरीफ ने अपनी टीम में 31 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री बनाए हैं। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाने से इंकार कर दिया, इसलिए सीनेट स्पीकर सादिक संजरानी ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले भी जब शाहबाज को शपथ दिलाने की बारी आई, तब अल्वी बीमार पड़ गए थे और सीनेट स्पीकर ने शपथ दिलाई थी। कैबिनेट में जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, उनमें सबसे ज्यादा चर्चा में हिना रब्बानी खार हैं। खार अपनी खुबसूरती और फैशन के लिए चर्चित हैं। वे पाकिस्तान की सबसे युवा विदेश मंत्री रह चुकी हैं।


बिलावल के साथ इश्क के उड़े थे चर्चे


खार पाकिस्तान की सबसे युवा विदेश मंत्री रह चुकी हैं। वे फरवरी 2011 से मार्च 2013 तक विदेश मंत्री रहीं। तब उनकी उम्र महज 33 साल थी। वह विदेश मंत्री बनने वाली सबसे युवा और पहली महिला थीं। इसी अनुभव का फायदा उठाते हुए नई सरकार ने उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया है। हिना रब्बाीनी को सुंदरता के साथ-साथ उनकी सूझबूझ के लिए भी जाना जाता है। साल 2011 में हिना रब्बाएनी खार भारत के दौरे पर आई थीं। इस दौरान भारतीय उनकी खुबसूरती पर फिदा हो गए थे। वैसे उनकी खुबसूरती पर पीपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी फिदा हुए थे। उनके इश्क के खूब चर्चे उड़े थे।

Tags:    

Similar News