Weather Update Today: फरवरी में भी सर्दी का सितम जारी, घना कोहरा, 10 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जाने आज का मौसम कैसा रहेगा
Weather Update Today: फरवरी की शुरुआत में ही ठंड ने फिर तेवर दिखाने दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कई इलाकों में 50 मीटर से भी नीचे चली गई।
नई दिल्ली 2 फरवरी 2026: फरवरी की शुरुआत में ही ठंड ने फिर तेवर दिखाने दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कई इलाकों में 50 मीटर से भी नीचे चली गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई और सड़क यातायात पर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए उड़ानों में देरी की चेतावनी जारी की है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 10 राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, यातायात प्रभावित
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। कई प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कम विजिबिलिटी के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों और लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उड़ानों पर पड़ा असर
कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन CAT-III कंडीशंस में किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों से अपील की कि वे अपनी फ्लाइट की ताजा स्टेटस के लिए अपने एयरलाइंस से संपर्क करें। एयरपोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी टर्मिनलों पर यात्रियों की मदद के लिए ग्राउंड स्टाफ तैनात है, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण देरी संभव है।
10 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
IMD के अनुसार आज कई राज्यों में मौसम के करवट लेने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश का फोरकास्ट किया है। कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड और नमी बनी रह सकती है। कोहरे और बारिश के कारण सुबह-शाम की ठंड ज्यादा महसूस होगी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, खासकर वाहन चलाते समय स्पीड कम रखने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में कोहरा और बारिश दोनों आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं, मौसम के सामान्य होने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।