100 से ज्यादा सेना के जवानों को ले जा रहा विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत.... टेकऑफ के बाद 1.5km दूर गिरा

Colombia Plane Crash: कोलंबिया के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में एक सैन्य विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश (Colombia Soldier Plane Crash) हो गया. इस हादसे में 66 सैनिकों की मौत हो गयी.

Update: 2026-03-24 03:50 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Colombia Plane Crash: कोलंबिया के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. सोमवार को 121 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश (Colombia Soldier Plane Crash) हो गया. इस हादसे में 66 सैनिकों की मौत हो गयी. 

 121 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश 

घटना दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ है. सन्य विमान लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 में 121 लोगों को लेकर जा रहा था. विमान में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे. एयरक्राफ्ट टेकऑफ़ के तुरंत बाद पेरू की सीमा के पास पुएर्तो लेगुज़ामो इलाके दुर्घटना ग्रस्त हो गया.

विमान के गोला-बारूद में हुआ धमाका 

वह हवाई अड्डे से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन से टकरा गया. वहीँ, विमान में आग लगने के कारण, सैनिकों द्वारा ले जाया जा रहा कुछ गोला-बारूद फट गया जिससे भयावह घटना हो गयी. जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. 

66 सैनिकों की मौत 

घटना के बाद हड़कंप मच गया और ततकाल रेस्क्यू अभियान चलाया गया. अधिकारियों के मुताबिक़, कई लोगों को जिन्दाब अच्छा लिया गया. जबकि 66 सैनिकों की मौत हो गयी. मरने वालों को संख्या बढ़ सकती है. फ़िलहाल राहत बचाव अभियान जारी है.

वहीँ, पीड़ितों की सही संख्या और क्रैश के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. हादसा किस वजह से हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. 

 रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने क्या कहा 

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "दुखद क्रैश के संबंध में शीर्ष सैन्य और पुलिस नेतृत्व के साथ एक बैठक पूरी की है. विमान पुटुमायो विभाग में प्यूर्टो लेगुइज़ामो और प्यूर्टो असिस के बीच के मार्ग को कवर कर रहा था. विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से फिट था. उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया, और हवाई अड्डे से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ज़मीन से टकरा गया.

उन्होंने आगे कहा , "मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और उनके दर्द का सम्मान करते हुए, आधिकारिक जानकारी मिलने तक अटकलों से बचने की अपील करता हूँ.  यह देश के लिए बहुत दर्दनाक घटना है. हमारी प्रार्थनाएँ उनके साथ रहें और कुछ हद तक दुख कम करें."

Tags:    

Similar News