पालम इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 7 की जिंदा जलकर मौत, जान बचाने बिल्डिंग से कूदे लोग

Delhi Palam Fire Accident: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह-सुबह बड़ी घटना हुई है. पालम इलाके के करीब रामफल चौक के पास एक पांच बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी. आगजनी में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. जिसमे तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Update: 2026-03-18 06:59 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

Delhi Palam Fire Accident: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह-सुबह बड़ी घटना हुई है. पालम इलाके के करीब रामफल चौक के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी. आगजनी में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. जिसमे तीन बच्चे भी शामिल हैं.  

पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग 

घटना पालम इलाके के रामफल चौक के मेट्रो स्टेशन के पास की है. घटना बुधवार सुबह की है. आग पांच मंजिला बिल्डिंग के पांच मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गयी. आग देखते देखते पूरी बिल्डिंग में फ़ैल गयी. जिसमे तीन बच्चे समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई.

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़, बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं. दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. बिल्डिंग में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है. जिनमें से 10 से 12 लोग बाहर गए हुए थे. घटना के वक्त मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे. 

बिल्डिंग में आग कैसे लगी

बुधवार की सुबह कॉस्मेटिक की दूकान में अचानक आग लग गयी. धीरे- धीरे आग पूरी बिल्डिंग में फ़ैल गयी. आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बचने तक मौका भी नहीं मिला. लोग जान बचाने के लिए खिड़की से कूदने लगे. इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. 

कितने लोगों की मौत हुई 

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक 7 लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी. जिसमे 3 बच्चे भी शामिल है. जबकि कई लोग घायल है. दो लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए थे. सभी को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है.  

आग कैसे लगी है अभी इसकी जानकारी नही है. जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चल पायेगा. फ़िलहाल घटना की जांच जारी है. 





Tags:    

Similar News