Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव Live Update: देश की 543 सीटों पर चल रही वोटिंग की पल-पल की अपडेट, जानिए...किस सीट कौन आगे...कौन पीछे

Update: 2024-06-04 07:00 GMT
Live Updates - Page 5
2024-06-04 03:34 GMT

मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। गोविल करीब 6 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। 

2024-06-04 03:33 GMT

राहुल गांधी वायनाड सीट से आगे

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं। ओडिशा में संबित पात्रा आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह आगे चल रहे हैं। स्‍मृति ईरानी अमेठी सीट से आगे चल रही हैं। 

उत्‍तर प्रदेश के 69 सीटों के रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक 457 सीटों के रुझानों में 18 सीटों पर अन्‍य दलों को बढ़त है। वहीं इंडिया गठबंधन 181 सीटों पर आगे हैै। 

2024-06-04 03:28 GMT

440 में 259 सीटों पर एनडीए आगे

अब तक 440 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें एनडीए गठबंधन के प्रत्‍याशी 259 सीटों पर आगे हैं। दिल्‍ली में मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्‍हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा (एमपी) से नकुलनाथ आगे चल रहे हैं। अमरावती (महाराष्‍ट्र) से नवनीत राणा आगे चल रही हैं। नागपुर (महाराष्‍ट्र) से नीतिन गडकरी आगे चल रहे हैं। 

पुर्णिया (बिहार) से निर्दलीय प्रत्‍याशी पप्‍पू यादव आगे चल रहे हैं। 



2024-06-04 03:14 GMT

अमित शाह 35 हजार वोट से आगे

गांधी नगर (गुजरात) सीट से अमित शाह 35 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। अमित शाह तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सुलतानपुर (उत्‍तर प्रदेश) से मेनका गांधी आगे चल रही हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टार पीछे चल रहे हैं।  

मंडी (हिमाचल) से कंगना आगे चल रही हैं। कोटा (राजस्‍थान) से ओम बिड़ला आगे चल रहे हैं। मुम्‍बई उत्‍तर सीट से पीयूष गोयल आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 03:07 GMT

अब तक 315 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। एनडीए 199 और इंडिया गठबंधन 109 सीटों पर आगे हैं। 

बिहार में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। मैनपुरी (उत्‍तर प्रदेश) से डिंपल यादव आगे है। दिल्‍ली में सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है। बेगूसराय (बिहार) से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। 


2024-06-04 02:53 GMT

शुरुआती रूझानों में ही बीजेपी आगे

अब तक 184 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। इसमें एनडीए एक सीट जीतने के साथ 112 पर आगे चल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 68 सीटों पर आगे है। 


2024-06-04 02:49 GMT

बीजेपी की एक सीट पर जीत के साथ शुरू हुई वो‍टों की गिनती

लोकसभा की 543 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती बीजेपी की एक सीट पर जीत के साथ शुरू हुई है। बीजेपी सूरत सीट जीत चुकी है। इस सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बता दें कि सूरत सीट से नामांकन दाखिल करने वाले दूसरे सभी प्रत्‍याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया था।

2024-06-03 13:37 GMT

एग्जिट पोल में बीजेपी भारी

सातवें और अंतिम चरण के बाद आए एग्जिट पोल में देश में बीजेपी की लहर बताई है। ज्‍यादतर एग्जिट पोल में बीजेपी को 300 से ज्‍यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन को 400 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 

Tags:    

Similar News