बड़ी खबर: मेहुल चोकसी की उल्टी गिनती शुरू! बेल्जियम कोर्ट ने प्रत्यर्पण का रास्ता किया साफ़, इस दिन लाया जाएगा भारत

Update: 2025-10-22 09:58 GMT

Mehul Choksi Pnb case

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बेल्जियम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उसके पीएनबी घोटाला मामले में भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ़ कर दिया है। अदालत ने कहा कि, चोकसी बेल्जियम का नागरिक नहीं है, उसके खिलाफ जितने भी आरोप लगे हैं, वे बेहद ही गंभीर हैं, ऐसे में उसका प्रत्यर्पण जायज है।

अदालत ने बेल्जियम के अधिकारियों की ओर से अप्रैल में की गई उसकी गिरफ्तारी को भी कानूनी रूप से सही ठहराया। अदालत ने साफ किया कि, भारत की ओर से लगाए गए आरोप जैसे धोखाधड़ी, जालसाजी, दस्तावेजों में हेरफेर और भ्रष्टाचार, बेल्जियम के कानून के तहत भी अपराध माने जाते हैं।अंतिम नतीजे में कोर्ट ने कहा कि मेहुल चोकसी भारत के घोटाले में आरोपी है, यह राजनीतिक मामला नहीं है। भारत में उसे निष्पक्ष सुनवाई और सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा भारत ने जेल और चिकित्सा की भी व्यवस्था की है।

अदालत ने पाया कि, भारत में दर्ज मामले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 201 (सबूत मिटाना), 409 (लोक सेवक की ओर से विश्वास का हनन), 420 (धोखाधड़ी) और 477ए (खातों में हेरफेर) के तहत आते हैं।

साथ ही, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लागू होती हैं। इन सभी अपराधों में एक साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। अदालत के इस फैसले से अब मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ़ होता दिखाई दे रहा है, कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।

भारत के इस जेल में रहेगा चोकसी

भारत ने कोर्ट को बताया है कि, मेहुल चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। वह बैरक नंबर 12 में रहेगा (यह 46 वर्ग मीटर की जगह है, जिसमें दो सेल और एक निजी शौचालय होगा)। उसे केवल डॉक्टर से मिलने या कोर्ट में पेशी के लिए ही बाहर लाया जाएगा। सबसे ज़रूरी बात कि उस पर जाँच एजेंसी का नहीं, बल्कि कोर्ट का नियंत्रण रहेगा।

Tags:    

Similar News