Ayodhya Ram Mandir: 30 करोड़ की मूर्ति, गुमनाम भक्त ने राम मंदिर के लिए भेजी नये साल से पहले खास भेंट, सोना-चांदी और हीरे से जड़ी रामलला की प्रतिमा, देखने उमड़े श्रद्धालु...
Ayodhya Ram Mandir: एक गुमनाम भक्त ने राम मंदिर के लिए बेशकीमती मूर्ति भेजी है। बताया जा रहा है कि मूर्ति सोने-चांदी और हीरे से बनी है। हालांकि मूर्ति भेजने वाले का क्या नाम हैं और कहा के रहने वाले हैं, यह अभी गोपनीय है।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में कर्नाटक के एक भक्त ने बेशकीमती मूर्ति भेजी है। जल्द ही मंदिर में राम लला की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा 10 फीट उंची और 8 फीट चौड़ी है। इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। मूर्ति का निर्माण दक्षिण भारत की शिल्प कला से किया गया है। मूर्ति कीमती रत्न सोने-चांदी और हीरे से जड़ी हुई है। मंदिर में बेशकीमती मूर्ति पहुंचने की खबर के बाद दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मूर्ति को दक्षिण भारत में बनाई गई है। विशेष वाहन से पूरी सुरक्षा के साथ मूर्ति को कर्नाटक से अयोध्या लाया गया। प्रतिमा को आने में करीब 5 से 6 दिन का समय लग गया। मूर्ति को अयोध्या राम मंदिर में 23 दिसंबर को रखा गया है। भेजने वाले ने अपना नाम गोपनीय रखा है। नई मूर्ति को संत तुलसीदास मंदिर परिसर के सामने स्थित अंगद टीला पर स्थापित करने का विचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा हैं कि भव्य मूर्ति की स्थापना से पहले अनावरण किया जाएगा और फिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। फिलहाल यह कार्यक्रम कब होगा इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है।
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के डाॅ. अनिल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मूर्ति भेजने वाले का नाम गोपनीय है, अभी उनके बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। मूर्ति का वजन करीब 5 क्विंटल अनुमान लगाया जा रहा है। प्रतिमा की चमक को देख लोग भी हैरान है। प्रतिमा लगाने के बाद ये और भी ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगा।
इधर, मंदिर में बेशकीमती मूर्ति पहुंचने की खबर के बाद दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मूर्ति की सुरक्षा को लेकर मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।