उप सरपंच का मर्डर : भरे बाजार में उप सरपंच को गोलियों से भूना….एक महिला को भी लगी गोली….

Update: 2021-02-15 11:17 GMT

नारायणपुर 15 फरवरी 2021। भरे बाजार में एक पूर्व उप सरपंच को नक्सलियों ने गोलियों से भून दिया। घटना नारायणपुर के चालका गांव की बतायी जा रही है। मृतक का नाम शत्रुघ्न बताया जा रहा है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न नारायणपुर के टेमरूगांव का उप सरपंच रहा था। नक्सलियों की गोली से उप सरपंच की जहां मौत हो गयी, तो वहीं एक महिला को भी गोली लगी है, जिसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक टेमरू व चालका गांव के बीच साप्ताहिक बजारा लगता है। आज उसी बाजार में शत्रुघ्न खरीददारी करने पहुंचा हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों ने भरे बाजार में उसे गोली मार दी। मौके पर ही उप सरपंच की मौत हो गयी। वहीं बत्ती बाई नाम की एक महिला जख्मी हो गयी, जिसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जांच में ये बात सामने आयी है कि हत्या नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने की है। इस मामले में बेनूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने इस हत्या मामले की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News