एक ही परिवार के चार की हत्या: पति-पत्‍नी-देवर और छह साल के मासूम को बेरहमी से काट डाला…. पुलिस जाँच में जुटी

Update: 2021-10-02 04:54 GMT

रांची 2 अक्टूबर 2021. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के हाटगम्हरिया में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में पति, पत्नी, देवर और 6 साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत , उसकी पत्नी मानी खंडाईत , बेटा मुगरू खंडाईत और भाई गोबरो खंडाईत की लाश गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर वहां मौजूद चार लोगों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला। उन्‍होंने छह साल के मासूम बच्‍चे पर भी रहम नहीं दिखा। चार कत्‍ल करने के बाद उन्‍होंने सबके शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिए। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

मरने वालों में ओनामुनी खंडाईत (26वर्ष), उनकी पत्नी मानी खंडाईत (22वर्ष), बेटा मुगरू खंडाईत (6वर्ष) और भाई गोबरो खंडाईत (22वर्ष) शामिल हैं। शनिवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने उनके शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय लिंडा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले घर में घुसकर चारों की हत्‍या की फिर उनके शवों को खेत में ले जाकर फेंक दिया।

सूत्रों के मुताबि‍क पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पुलिस ने इसकी पुुुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Similar News