महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के प्राइवेट अस्पताल में हुऐ भर्ती चल रहा है इलाज…….

Update: 2021-04-21 00:52 GMT

नईदिल्ली 21 अप्रैल 2021। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। धोनी के माता-पिता क रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अनुासर धोनी के माता पिता की हालत सामान्य है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है और संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। धौनी आइपीएल 2021 में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी अभी मुंबई में हैं। आज चेन्नई का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है।


गौरतलब है कि धोनी का परिवार उत्तराखंड से है। उनके पिता पान सिंह साल 1964 में रांची स्थित मेकॉन में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड (तत्कालीन बिहार) में रहने लगे। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है, जिसमें से 182,553 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 21,57,538 है। गौरतलब है कि दुबई में पिछले साल हुए आईपीएल के बाद धोनी ने लगातार अपने परिवार के साथ वक्त बिताया है। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को यहां कोरोना के 4969 नये संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है।

Tags:    

Similar News