MP में SIR पर सियासत तेज: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना; तो BJP ने विपक्ष पर दागे ये सवाल..बुलाई गई विशेष दलों की बैठक

Update: 2025-10-28 07:06 GMT

MP SIR 2025 

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची एस.आई.आर. यानी विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा होने के बाद, अब चुनाव आयोग ने देश के 12 और राज्यों में दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। यह महा अभियान आज 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है और 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। जिसके बाद 7 फरवरी को ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में गरमाई राजनीति

लेकिन, इधर मध्य प्रदेश में इस प्रक्रिया को लेकर सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। बिहार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आज, 28 अक्टूबर 2025 से इसकी शुरुआत जा रही है, जिसे लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। यह बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है, जहाँ पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी जाएगी।

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

SIR प्रक्रिया को लेकर प्रदेश की दो बड़ी राजनितिक पार्टियाँ में सियासी जंग शुरू हो गया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने SIR का पुरजोर समर्थन किया है। उनका कहना है कि, यह एक 'बहुत अच्छी और जरूरी प्रक्रिया' है। उन्होंने कहा कि, बिहार की तरह मध्य प्रदेश में भी मतदाता सूची से अवैध नागरिकों के नाम काटे जाएंगे। बीजेपी का आरोप है कि, कांग्रेस "पाकिस्तान और बांग्लादेशी वोटों" के सहारे चुनाव जीतना चाहती है, इसीलिए इस प्रक्रिया का विरोध कर रही है। बीजेपी इसे चुनावी प्रणाली को पारदर्शी बनाने और "फर्जी वोटिंग" पर रोक लगाने की कवायद बता रही है।

कांग्रेस का पलटवार

जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे "चुनाव आयोग और बीजेपी का डरावना प्रयास" बताया है। उन्होंने बीजेपी पर "चुनाव आयोग का दोहन" करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वे 'वोट चोरी नहीं होने देंगे' और हर बूथ पर कांग्रेस का बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) रहेगा जो SIR की प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेगा।

Tags:    

Similar News